दिल्ली : उपचुनावों में ‘I.N.D.I.A.’ के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए CM केजरीवाल, दिया बड़ा बयान…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपचुनावों में I.N.D.I.A. गठबंधन के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि ‘I.N.D.I.A.’ गठबं धन बेहद शक्तिशाली है, यही वजह है कि उन्होंने 6 राज्यों में हुए उपचुनावों में 7 में से 4 सीटें जीतीं।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘I.N.D.I.A. गठबंधन बहुत शक्तिशाली है। यही भाजपा की चिंता का कारण है। यही कारण है कि भाजपा देश का नाम बदलना चाहती है।’ बता दें कि इससे पहले इंडिया और भारत की बहस पर केजरीवाल ने पहले कहा था कि देश का नाम बदलना देश के साथ धोखा है।

उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित कुल 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों की शुक्रवार को हुई घोषणा के बाद बीजेपी के हिस्से में 3 जबकि विपक्षी दलों के खाते में 4 सीटें आईं।

विपक्षी गठबंधन ‘I.N.D.I.A.’ में शामिल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के हिस्से में एक-एक सीट आई। हालांकि केरल की पुतुपल्ली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जहां कांग्रेस कैंडिडेट चांडी ओमन ने 80,144 वोट हासिल कर बड़ी जीत हासिल की, वहीं AAP उम्मीदवार ल्यूक थॉमस को सिर्फ 835 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई।

More From Author

करोड़ों के घोटाले में पूर्व CM गिरफ्तार, पढें पूरी ख़बर …

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 बैठक का किया आगाज, पढ़िए…