दिल्ली शराब घोटाला: अभिषेक बोइनपल्ली गिरफ्तार,जानते है पूरी खबर।

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने इस मामले में एक और गिरफ्तारी की है। सीबीआई ने अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है।

 

अभिषेक बोइनपल्ली, कथित तौर पर दक्षिणी भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए काम करता था, उसे रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पाया कि वह कुछ महत्वपूर्ण सवालों से बच रहा था जिसके बाद उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। तो वही इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं।

बता दें कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत आठ आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। एफआईआर में कुल नौ लोग नामजद हैं, जिनमें सिर्फ पेरनोड रिकार्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज राय के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।

 

 

तो आरोपियों में अर्जुन रामचंद्र पिल्लई और अर्जुन पांडे भी शामिल हैं। सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया। इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है।

 

 

More From Author

आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट ।

नहीं रहे  नेता जी मुलायम सिंह यादव  गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस  ।