Delhi Weather

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत

Delhi Weather : दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। भीषण गर्मी और उमस के बीच तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश ने दिल्लीवासियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली के कई इलाके, जैसे द्वारका समेत, कई जगहों पर गोल्फ बॉल के आकार के ओले गिरे हैं।

बारिश और ओलावृष्टि से तापमान गिरा

पिछले कुछ दिनों से पारा 40 डिग्री के पार चल रहा था, लेकिन मंगलवार दोपहर बाद 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। आज का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। हालांकि, तेज बारिश की वजह से कुछ जगहों पर जलजमाव हुआ, जिससे यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई।

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक के साथ ओले गिरने का सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आंधी के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।

प्रदूषण से मिली बड़ी राहत

बारिश और तेज हवाओं का फायदा दिल्ली की हवा को भी मिला है। मई के पहले हफ्ते में दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 80 से 95 के बीच दर्ज किया गया, जिसे ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रखा जाता है। साल 2023 के बाद यह पहली बार है जब मई के महीने में हवा इतनी साफ हुई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

भले ही आज बारिश से राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 मई से तापमान में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी होगी। 10 मई तक पारा 39 डिग्री और महीने के अंत तक 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है।

Read more: Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न: दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, पहाड़ी राज्यों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

More From Author

Delhi Fire

Delhi Fire: दिल्ली के RBI की इमारत की छत पर लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

IndiGo flight

IndiGo flight में यात्री का पावर बैंक फटने से मची अफरा-तफरी, 5 यात्री घायल