IndiGo flight

IndiGo flight में यात्री का पावर बैंक फटने से मची अफरा-तफरी, 5 यात्री घायल

IndiGo flight : हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 108) में मंगलवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब लैंडिंग के ठीक बाद एक यात्री के पावर बैंक में विस्फोट हो गया। इस घटना के बाद विमान के केबिन में धुआं भर गया, जिसके चलते आपातकालीन प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया।

कैसे हुई घटना?

विमान दोपहर करीब 3:00 बजे शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर चुका था। जब विमान पार्किंग (बे नंबर 1) की ओर बढ़ रहा था, तभी सीट नंबर 39C पर बैठे यात्री देवांश के बैग में रखे पावर बैंक में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते विमान के भीतर धुआं फैलने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

विमान में धमाका होते ही केबिन क्रू ने तुरंत आपात प्रक्रिया अपनाई और बिना समय गंवाए अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके आग बुझाई। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए, दोपहर करीब 3:35 बजे विमान के आपातकालीन निकास द्वार खोल दिए गए और सभी 198 यात्रियों सहित चालक दल के सदस्यों को इन्फ्लेटेबल स्लाइड के जरिए विमान से बाहर निकाला गया। इस घटना के दौरान एक यात्री को मामूली चोट आई, जिनका मौके पर ही उपचार किया गया, जबकि अन्य सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया।

जांच और सुरक्षा मानक

इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विमान को फिलहाल तकनीकी जांच के लिए भेज दिया गया है और पूरी अनुमति मिलने के बाद ही इसे दोबारा उड़ान के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से अभी आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है।

Read more: Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न: दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, पहाड़ी राज्यों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

More From Author

Delhi Weather

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत

Punjab Blast

Punjab Blast: पंजाब में सुरक्षा में बड़ी चूक? एक ही रात में जालंधर और अमृतसर में डबल ब्लास्ट