डीजीपी ने अफसरों से साथ साझा किया पीएम का विजन

डीजीपी ने अफसरों से साथ साझा किया पीएम का विजन

जयपुर में आयोजित 58वें अखिल भारतीय पुलिस सम्मेलन-2023 में किया था प्रतिभाग

देहरादून। जयपुर में आयोजित 58वीं अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन-2023 में प्रतिभाग कर लौटे डीजीपी  अभिनव कुमार ने अफसरों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को साझा किया।

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में पुलिस महानिदेशक ने राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण घटकों, नए आपराधिक कानूनों, आतंकवाद विरोधी रणनीतियां, साइबर क्राइम आदि के बारे में प्रधानमंत्री के विजन के सम्बन्ध में अधिकारियों को अवगत कराया और सम्मेलन के विभिन्न बिन्दुओं और सुझावों पर चर्चा की।

डीजपी अभिनव कुमार ने नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी करने और नए आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में जनता को भी जागरूक करने के लिए स्थानीय भाषाओं में सामग्री तैयार करने हेतु निर्देशित किया।

More From Author

देवरा पार्ट 1′ की पहली झलक भारतीय सिनेमा में अब तक सबसे ज्यादा देखी गई, 24 घंटों में 57 मिलियन से अधिक बार देखा गया, इसने ‘पुष्पा: द राइज’ को पछाड़ दिया।

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले पढ़िए एक click में