उत्तराखंड भर्ती घोटाले मामले में प्रियंका गांधी के निशाने पर धामी सरकार, कहा युवाओं के भविष्य से बीजेपी कर रही खिलवाड़

उत्तराखंड :  उत्तराखंड में चल रहे भर्ती घोटाले मामले में प्रियंका गांधी वाड्रा ने धामी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है कि जिससे एक बार फिर साबित हो गया है कि चाहे उत्तराखंड हो या उत्तर प्रदेश  बीजेपी की सरकारें देशभर के युवाओं के भविष्य से खेल रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घोटाले में नेता, सचिवालय के कर्मचारी, पुलिसकर्मी, आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारी, कोर्ट के कर्मचारी, कोचिंग सेंटर से जुड़े लोग और कुछ युवा भी शामिल हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का कितना बड़ा रैकेट चल रहा है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उत्तराखंड में हो रहे भर्ती घोटालों के मामले में धामी सरकार पर खूब हमला बोला था।

More From Author

अश्लील हरकत करने के बाद महिला लेखपाल पर डाला तेजाब

शिक्षक दिवस के मौके पर सीएम योगी करेंगे 75 शिक्षकों को सम्मानित, 5 पोर्टल भी करेंगे लांच