कल CM पद की शपथ लेंगे धामी,पीएम मोदी और अमित शाह भी शामिल

सीएम पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर 2.30 बजे दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। धामी के साथ उनकी कैबिनेट के सदस्य भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। धामी के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। साथ ही कई राज्यों के सीएम भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। 23 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन परेड ग्राउंड में किया जाएगा। शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

यह भी पढ़े- रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ इजाफा

शपथ ग्रहण में काफी लोगों के पहुंचने की संभावना है।  परेड ग्राउंड में 20 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। शपथ ग्रहण के लिए परेड ग्राउंड में तीन मंच बनाए जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1 हजार पुलिसकर्मियों को परेड ग्राउंड में तैनात किया जा रहा है।

More From Author

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ इजाफा

केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले का मौका, 11 अप्रैल तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन