Dharmendra Pension News: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र की पिछले कुछ दिनों से तबीयत नाजुक बनी हुई थी। हालांकि, आज 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। परिवार ने बयान जारी कर बताया कि अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा। इस खबर के बाद उनके फैंस एक तरफ उनकी जल्द स्वास्थ्य लाभ की दुआएं कर रहे हैं।
इसके अलावा आपको एक हैरान कर देने वाली खबर भी बताते चले तो उन्हें हर महीने सरकारी पेंशन भी दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते है अभिनेता होने के बावजूद उन्हें पेंशन क्यों मिलती है। आइये हम बताते है:
धर्मेंद्र को कितनी पेंशन मिलती है?
धर्मेंद्र देओल परिवार से हैं और 2004 से 2009 तक बीकानेर से सांसद भी रहे। संसदीय मामलों के मंत्रालय के अनुसार, सभी पूर्व सांसदों को सैलरी, अलाउंस और पेंशन ऑफ मेंबर्स ऑफ पार्लियामेंट एक्ट 1954 के तहत पेंशन मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र को हर महीने लगभग 25,000 रुपये पेंशन मिलती थी। साथ ही, अगर कोई सांसद पांच साल से ज्यादा समय तक सांसद रहा हो, तो उनकी पेंशन में हर साल 500 रुपये की बढ़ोतरी होती है।
पेंशन पर किसका हक है?
पेंशन कानून के मुताबिक, अगर पेंशनधारक का निधन हो जाता है, तो पेंशन उनकी पत्नी को दी जाती है। इस नियम के तहत पेंशन का 50 फीसदी हिस्सा पत्नी को उम्रभर मिलता है। इसे विधवा पेंशन कहा जाता है।
धर्मेंद्र की सेहत अब स्थिर बताई जा रही है और उनके फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

