Diwali gift for Uttarakhand government employees: Dearness Allowance increased by 3%

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने DA वृद्धि के प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1 जुलाई 2026 से होगा लागू; चार महीने का एरियर नकद मिलेगा

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके बाद केंद्र में DA की दर 63 प्रतिशत हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इन कर्मचारियों को मिलेगा बढ़े हुए DA का लाभ

मुख्यमंत्री के इस निर्णय का लाभ केवल राज्य सरकार के नियमित कार्मिकों तक सीमित नहीं रहेगा। इसके दायरे में स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और यूजीसी वेतनमान के अंतर्गत कार्यरत पात्र कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।

चार महीने का एरियर नकद मिलेगा

सरकार के निर्णय के अनुसार, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2026 से दिया जाएगा। पात्र कर्मचारियों को 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि के महंगाई भत्ते के अंतर की धनराशि एरियर के रूप में नकद भुगतान की जाएगी।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि से कर्मचारियों की मासिक आय में इजाफा होगा और बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें कुछ राहत मिलेगी।

More From Author

Security arrangements in Dehradun tightened ahead of Union Home Minister Amit Shah's visit

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

The Chief Minister participated in the Uttaranchal Press Club's Diwali festival and extended his best wishes to the journalists.

मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग, पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

LIVE देखने के लिए टैप करें