बढ़ते डेंगू के मामलों पर डीएम सोनिका सिंह का बड़ा एक्शन, बचाव के निर्देश ना मानने वाले 15 स्कूलों को किया नोटिस जारी

देहरादून : राजधानी में डेंगू लगातार अपने पैर पसार रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई है। राजधानी दून में डेंगू से बचाव को लेकर एडवाईजरी जारी की गई थी। जिसमें निर्देश दिए गए थे कि स्कूल में स्टूडेंट्स को पूरी बांह के कपड़े और मोजे पहनना अनिवार्य है। बढ़ते डेंगू के मामलों पर रोक लगाने के लिए डीएम सोनिका सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। सोनिका सिंह ने शहर के ऐसे 15 स्कूलों के लिए नोटिस जारी किया है जिन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया है।

शहर के 15 स्कूलों को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब ना देने पर शासन द्वारा जारी अनापत्ति पत्र की शर्तों और निशुल्क सहित अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकारी अधिनियम 2009 के प्रावधान के मुताबिक जरूरी कार्रवाई की जाएगी। डीएम सोनिका सिंह ने जिले में बढ़ते डेंगू के मामलों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीएमओ और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर डेंगू की रोकथाम के लिए डेंगू उन्मूलन अभियान चलाए जाने के लिए निर्देश दिए हैं।

More From Author

पत्नी की हत्या करने के बाद लाश के पास सोता रहा पति,कहा फालतू बोलती थी,इसलिए मार डाला

यूपी में खुली स्वास्थय विभाग की पोल,मोबाइल की रोशनी में करी महिला की डिलीवरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *