पत्नी की हत्या करने के बाद लाश के पास सोता रहा पति,कहा फालतू बोलती थी,इसलिए मार डाला

सहारनपुर : यूपी के सहारनपुर में एक शख्स ने कहासुनी में अपनी होमगार्ड पत्नी के सर में डंडा मार दिया ,जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई । पत्नी की हत्या करने के बाद हत्यारा पति अपनी पत्नी की लाश के पास सोता रहा । वहीं, हत्यारे पति ने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी ज्यादा फालतू बोलती थी, इसलिए मार डाला।

जानकारी के अनुसार शादी के सात साल तक उनकी कोई संतान नहीं होने के कारण पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था । जिसके चलते एक दिन दोनों के बीच काहसुनी हो गई और नशे के हालत में पति ने पत्नी के सर में डंडा मार दिया जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई । इस बात की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी । जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला होमगार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More From Author

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब UKPSC कराएगा समूह ‘ग’ की भर्तियां

बढ़ते डेंगू के मामलों पर डीएम सोनिका सिंह का बड़ा एक्शन, बचाव के निर्देश ना मानने वाले 15 स्कूलों को किया नोटिस जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *