सोने के लूटेरे गैंग को जड़ से उखाड फेंकने को दून पुलिस ने कसी कमर, DSP Arrest

सोने के लूटेरे गैंग को जड़ से उखाड फेंकने को दून पुलिस ने कसी कमर, DSP Arrest

देहरादून। सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया। अभियुक्त देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना की रैकी में भी शामिल था।
सागली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस द्वारा यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त द्वारा सांगली महाराष्ट्र में खुद को डिप्टी एस0पी0 बताकर अपने साथियों के साथ रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना को अजांम दिया गया था। अभियुक्त देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था, जिसके द्वारा घटना से पूर्व ज्वैलरी शोरूम की रैकी की गई थी। अभियुक्त को देहरादून लाकर उससे विस्तृत पूछताछ की जायेगी।

More From Author

टिहरी- कीर्तिनगर के पास खाई में गिरा वाहन , SDRF ने किया रेस्क्यू

गुलदार के हमले से घायल बालक को देखने पहुंचे Health Minister धन सिंह रावत