डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा दुनिया भर में लहरा रहा भारत का परचम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने 36 संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं कि बैठक में अपने विचार किए। साथ ही कार्यकर्ताओं से उनके कार्य के बारे में जानाकारी प्राप्त की। डॉ. कृष्ण गोपाल का कहना था कि भारत का स्वाभिमान जागरुक हो रहा है और उसका परचम पूरी दुनिया में दिख रहा है।

गुमनाम शहीदों को करना होगा याद

आरएसएस के सह सरकार्यवाह का मानना है कि देश के हित में नामुमकिन कार्य भी मुमकिन हो रहे है। उन्होनें आगे कहा कि अमृत महोत्सव में हमें केवल आज़ादी का 75वां वर्ष मनाने का मौका नहीं है बल्कि ये याद करने का है कि हमें यह आजादी कैसे प्राप्त हुई है। देश को आज़ादी ऐसे कई गुमनाम शहीदों के वजह से मिली है जिन्हें हम याद नहीं कर पाए हैं।

यह भी पढ़े-यूपी के विकास को बढ़ावा देती सीएम योगी सरकार

हर गांव, जाति ने स्वतंत्रता संग्राम में आहुति

आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने अमृत महोत्सव अभियान में आयोजन समिति के योगदान कि जानकारी ली। उन्होने कहा कि हर गांव, जाति ने आजादी के संग्राम में अपनी आहुति दी है। साथ ही आजादी को सामान्य न बताते हुए ऐसे बलिदानियों से नई पीढ़ी को अवगत करते हुए कहा कि हमें आजदी कितने त्याग व बलिदान के बाद मिली है। उन्होनें सभी से इस पावन यज्ञ में आहुति देने के लिए कहा ताकि युवा पीढ़ी को देश के गैरव, पूर्वज व श्रद्धा स्थल याद रहे।

अंजली सजवाण

 

More From Author

आपसी विवाद के बाद कमरे में लटकी मिली महिला की लाश

आगरा में चल रहा था नकली ऑयल का काला खेल