उत्तराखंड में महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार राजनीतिक पदों पर महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की सिफारिश

उत्तराखंड राज्य में पहली बार बनने जा रही महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। ड्राफ्ट में सरकार से सिफारिश की गई है कि सभी राजनीतिक पदों पर महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाए।

खास कर पहाड़ की महिलाओं के सामने पहाड़ जैसी चुनौतियां हैं। महिला नीति के प्रस्तावित ड्राफ्ट के मुताबिक महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता, संपत्ति का अधिकार, निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी और महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा के आंकड़ों से स्पष्ट है कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास में यह सब चुनौतियां हैं।

 

तो वही राज्य महिला आयोग की ओर से ड्राफ्ट तैयार किया गया है, जो कैबिनेट में आएगा। ड्राफ्ट को लेकर आठ दिसंबर को अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक रखी गई है।

More From Author

देहरादून हाथीबड़कला में सालाना डॉग शो आयोजित

श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट में सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *