जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिले में भूकंप के झटके महसूस

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिले में दोपहर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।

जानकारी के अनुसार किसी भी हिस्से से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। पहले भी प्रदेश में जम्मू, राजोरी, पुंछ, कठुआ, श्रीनगर आदि जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भूकंप के लिहाज से कई क्षेत्र संवेदनशील हैं।

More From Author

कर्नाटक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

नई तिथियों के हिसाब से दोबारा एडमिट कार्ड का लिंक जारी करेगा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग