अच्छी खबर : उत्तराखंड की मानस झांकी जोशीमठ पहुँचने पर लोगों मे दिखा उत्साह

जोशीमठ से विनय: गणतंत्र दिवस परेड-2023 में शामिल उत्तराखंड की मानसखंड की झांकी आज जोशीमठ पहुंची। शनिवार को जिलाधिकारी एंव मुख्य विकास अधिकारी क्लेक्टेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर झांकी को सभी विकास खंडों में प्रदर्शन के लिए रवाना किया गया।

जोशीमठ के मारवाडी चॉक में पहुंचने पर उत्तराखंड की मानस झांकी को देखने के लिए स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। लोगो ने झांकी के पास खड़े होकर फ़ोटो खींची।

राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड की झांकी को प्रदेश स्तर पर अधिक-से-अधिक स्थानों में दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड में पूरे देशभर में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

मानसखंड की झांकी को 5 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से मुख्यमंत्री ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया था। यह झांकी 5 अप्रैल से 18 मई, 2023 तक प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रदर्शित की जा रही है।

झांकी में जागेश्वर महादेव मंदिर समूह, ऐपण कला, वन, कार्बेट नेशनल पार्क, राज्य पक्षी मोनाल, राज्य वन पशु कस्तूरी मृग, छोलिया नृत्य आदि से तैयार सुंदर झांकी दर्शायी गई है। जिसको देखने के लोगों में उत्साह बना हुआ है।

More From Author

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2500 से अधिक ने कराई स्वास्थ्य की जॉच

ऋषिकेश: स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध किया जागरूक, दिलाई गई शपथ