सरकार ने लिया एलपीजी गैस सिलेंडर पर क्यू आर कोड लगाने का फैसला ।

अब एलपीजी सिलेंडर पर भी क्यूआर कोड लगा होगा। सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर पर क्यू आर कोड लगाने का फैसला इसलिए लिया है ताकि आपके घर तक सिलेंडर पहुचाने की प्रक्रिया के दौरान वेंडर्स उससे गैस ना निकाल सकें।

बता दें कि देश में लगभग 30 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता है, जबकि गैस सिलेंडरों की संख्या करीब 70 करोड़ है। इनमें सबसे अधिक ग्राहक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पास हैं।तो वही देश में जैसे-जैसे गैस की कीमतों में इजाफा हो रहा है, सिलेंडरों से अवैध तरीके से गैस निकालने के मामले भी बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए कहा है कि सरकार सभी एलपीजी गैस सिलेंडरों को क्यूआर कोड से लैस करने जा रही है। ऐसा होने से गैस सिलेंडरों की ट्रैकिंग आसान होगी और गैस चोरी करने वालों को पकड़ा जा सकेगा।

विश्व एलपीजी सप्ताह 2022 के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए कहा कि आने वाले तीन महीनों में सभी एलपीजी गैस सिलेंडरों पर क्यूआर कोड लग जाएगा।

More From Author

हिमाचल प्रदेश 2023 तक पूरी होगी काले तेंदुओं की जानकारी ।

उत्तराखंड में अब बनेंगे परिवार पहचान पत्र।