पैट्रोल डीजल व गैस के बढ़ते दामों के बीच सरकार ने दी जनता राहत

पैट्रोल डीजल व गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद गरीब व आम आदमी को राहत जरूर मिली है सरकार ने 6 महीने तक फिर से फ्री राशन दिए जाने का आदेश दिया है। कोविड 19 में प्रधानमंत्री कल्याण योजना द्वारा गरीबों को फ्री राशन वितरित किए जाने की योजना चलाई गई थी। देशभर के लोगों ने सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना का लाभ लिया।

उत्तराखंड प्रदेश में प्रधानमंत्री कल्याण योजना द्वारा  वितरण किये जाने वाले गेंहू ओर चावल को बीच मे बन्द कर दिया गया था उत्तराखंड में धामी की सरकार बनने के बाद फिर से गरीबों की कल्याण योजना को फिर से शुरू कर दिया है जिसके अवधि 6 माह के लिए बढ़ा दी गई है। गरीबों के लिए चलाई गई योजना से लोगों मे खुशी नजर आई है।

यह भी पढ़ें- बिन्दुखत्ता मे देर रात झोपड़ी में लगी आग, चार मवेशीयों की हुई मौत

बढ़ती महंगाई के बीच सरकार द्वारा पुनः गरीबों के लिए निःशुल्क गेंहू ओर चावल वितरित किये जाने को लेकर जनता ने आभार व्यक्त किया है। उसके साथ ही बढ़ती महंगाई पर भी रोक लगाए जाने की मांग भी की है।

More From Author

बिन्दुखत्ता मे देर रात झोपड़ी में लगी आग, चार मवेशीयों की हुई मौत

प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन का खेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *