राज्यपाल गुरमीत ने दीक्षा समारोह के तहत की सीएम धामी की तारीफ

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छटे दीक्षा समारोह के आयोजन में बीते दिन उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि रुप में शामिल हुए थे, साथ ही भाजपा पार्टी के तमाम नेता भी दीक्षा समारोह में उपस्थित थे। दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि रुप में शामिल राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जनता को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की जमकर तारीफ की।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के हाथ में फैक्चर हो रखा है, इस हाल में उन्हें आराम करने की सख्त जरुरत है, लेकिन इतना सबकुछ होने के बाद भी वह इधर- उधर दौड़भाग कर रहे है।

यह भी पढे़ं- उत्तराखंड और यूपी के बीच संपत्तियों को लेकर विवाद खत्म

वहीं शिक्षा मंत्री के साथ कार दुर्घटना हुई थी, फिर भी डॉ. धन सिंह रावत दूसरे दिन  विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में उपस्थित होने पहुंच रखे है। राज्यपाल ने आगे कहा कि कार पलटने का हादसा व हाथ में फैक्चर होने पर भी दोनों नेता अपने काम के प्रति पूरे सहज भाव से जनता के बीच पहुंच रखे है, और कहा कि दिल में कुछ करने का जज्बा हो तो फिर कदम कहां रुक सकते है। राज्यपाल ने दीक्षा समारोह के आयोजन के दौरान मुक्त विश्वविद्यालय की भी खूब तारीफ की।

सिमरन बिंजोला

More From Author

सिक्क्मि में हो रही बर्फबारी से ढ़की गई पहाड़ियां

पीयूष जैन के आवास से DIG ने गोल्ड के बिस्किट किए बरामद