Hardik Pandya Controversy : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा हुआ था, वहीं हार्दिक पांड्या के जश्न मनाने के तरीके ने उन्हें कानूनी पचड़े में फंसा दिया है। हार्दिक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया गया है और इस मामले में महाराष्ट्र के पुणे स्थित शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
शिकायत में बताया गया कि फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के बाद अहमदाबाद में जश्न मनाते समय हार्दिक पांड्या ने तिरंगा अपने कंधे पर लपेटकर डांस किया और यहां तक कि अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ पोडियम पर लेट गए।
देखें वीडियो वायरल-
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा जश्न में डांस कर रहे हैं और उनके कंधे पर तिरंगा लिपटा हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह नेशनल फ्लैग एक्ट 1971 के सेक्शन 2 के तहत अपमान माना जा सकता है।
शिकायतकर्ता का मानना है कि तिरंगे को वस्त्र की तरह शरीर पर लपेटना या उसे पहनकर जमीन पर लेटना ‘प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971’ की धारा 2 का सीधा उल्लंघन है।
वाजिद खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जब वे शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे, तो पहले पुलिस ने क्षेत्राधिकार का हवाला देते हुए कहा कि घटना अहमदाबाद की है, इसलिए शिकायत वहीं दर्ज करनी चाहिए। हालांकि, वकील ने तर्क दिया कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश की अस्मिता का प्रतीक है और इसके अपमान की शिकायत देश के किसी भी कोने में दर्ज की जा सकती है। इसके बाद पुणे पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत स्वीकार कर ली और उन्हें इसकी एक प्रति सौंप दी।
शिकायत के बाद शिवाजी नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वाजिद खान ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है और इसे अपमानित नहीं किया जाना चाहिए।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत का जश्न
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। हार्दिक पांड्या ने इस जीत का जश्न अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जमकर मनाया। जश्न के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और डांस भी किया। इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया है।
Read more:- T20 WC 2026: हार्दिक ने माहिका को कहा ‘मिसेज’, टीम इंडिया ने परिवार संग मनाया जीत का जश्न

