प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 48 घंण्टे इन जिलों में होगी भारी बारिश

देहरादून :  मौसम विभाग ने प्रदेश में फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के नैनीताल, देहरादून,  चंपावत जिले में अगले चार दिन भारी बारिश का यल़ो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय इलाकों में मौसम विभाग ने कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की संभावना जताई गई है। प्रदेश के देहरादून, चंपावत और नैनीताल जिलों में 3 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश का यल़ो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यल़ो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

More From Author

उत्तराखंड के बिपिन की Dream 11 ने बदली किस्मत, रातों-रात बना करोड़पति

ताजमहल का नाम तेजोमहालय करने की उठी मांग, आगरा नगर निगम में आज पेश होगा प्रस्ताव