हिमाचल विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। शनिवार को उनकी सोलन और मंडी में तो 9 नवंबर को दो अन्य इलाकों में रैली होगी। तो दूसरे विधानसभा चुनाव की तरह इस चुनाव में भी पार्टी विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी।
तो उधर, ठोडो मैदान सोलन में 5 नवंबर को प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को एसपीजी ने जनसभा के लिए बनाए जा रहे मंच का जायजा लिया। तो नगर निगम ने भी सफाई अभियान छेड़ा। उन्होंने मैदान और आसपास सफाई की। वीरवार को स्टेज को लगभग तैयार कर लिया जाएगा।
बता दे कि वीरवार को भाजपा के कई बड़े नेता ठोडो मैदान में तैयारियों का जायजा लेंगे और रैली को लेकर बैठक करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने कहा कि ठोडो मैदान में पीएम मोदी की चुनावी रैली को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

