गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीडीएस बिपिन रावत को श्रदांजलि

सीडीएस बिपिन रावत समेत तमिलनाडु हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले सभी 13 लोगों को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। इससे पहले जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर आज को बेस हॉस्पिटल से उनके आवास लाया गया। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुबह 11 से 12.30 बजे तक आम नागरिक रावत दंपति को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

यहा भी पढ़े-सीडीएस रावत का अंतिम संस्कार कल दिल्ली कैंट में होगा

इसके बाद दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक सैन्य अधिकारी श्रद्धांजलि देने आएंगे। फिर दोपहर 2 बजे उनके पार्थिव शव को दिल्ली कैंट बराड़ चौक अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। गुरुवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हादसे में जान गंवाने वाले सभी 13 मृतकों के पार्थिव शरीर को विमान के जरिए दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाया गया।एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोभाल ने पहुंचकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अपर्ति की।

More From Author

राष्ट्रपति कोविंद का आज देहरादून दौरा, कई रुट पर यातायात डायवर्ट

आज होगा जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत का अंतिम संस्कार