बच्चे के गाने में ऐसे खोए पीएम मोदी बजाने लगे ‘चुटकी’

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक छोटा बच्चा  देशभक्ति गाना गाता हुआ नजर आया। साथ ही वीडियो में बच्चा मोदी के सामने खड़ा है और उनका एक हाथ बच्चे के कंधे पर है। बच्चे ने पीएम की तरफ देखते हुए  ‘हे जन्मभूमि भारत’ का गाना सुनाया। उसका गाना सुनते ही पीएम भी उसके साथ उंगलियों से चुटकी बजाने लगते है साथ ही आखिर में वह बच्चे की तारीफ करते हैं।

यह भी पढ़ें :- भारत में आज कोरोना से राहत कल के आंकड़ों की तुलना में 18.7 फीसदी कम

पीएम मोदी यूरोप के 3 देशों की यात्रा पर हैं, वहीं इस वक्त जर्मनी के बर्लिन में हैं। अक्षय कुमार ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए खास कैप्शन लिखा है, अक्षय कैप्शन में लिखते हैं “दिल खुश हो गया इस बच्चे के देशप्रेम के इतने प्यारे अंदाज को देख के। नरेंद्र मोदी जी आपने उसकी जिंदगी भर का खास पल दे दिया”

 

तानिया चंचल

More From Author

पीएम मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी

अक्षय तृतीया व ईद के पूर्व दो समुदायों में विवाद