Inderlok Metro station

Inderlok Metro station के महिला टॉयलेट में मिला पुरुष का शव, इलाके में सनसनी

Inderlok Metro station: दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां बने महिला टॉयलेट से एक पुरुष का शव बरामद हुआ। शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था और वहां से काफी तेज बदबू आ रही थी।

कैसे चला पता?

शनिवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को खबर मिली कि मेट्रो स्टेशन के सुलभ शौचालय परिसर में महिलाओं वाला सेक्शन अंदर से बंद है। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर करीब 40 साल के एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

शुरुआती जांच में क्या मिला?

पुलिस के मुताबिक, पहली नजर में मृतक वहां का केयरटेकर लग रहा है। जिसकी उम्र 40 साल है और वहां पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि उसे आखिरी बार दो दिन पहले देखा गया था। जिसका अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव दो दिन पुराना होने के कारण सड़ने लगा था, जिससे बदबू आ रही थी। पुलिस इसे आत्महत्या और हत्या, दोनों नजरिए से देख रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

मेट्रो जैसे सुरक्षित इलाके के महिला शौचालय में एक पुरुष का शव मिलना प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मेट्रो अधिकारियों की मदद से मामले की तहकीकात कर रही है ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके।

Read more:- इंतज़ार खत्म! जानें दिल्ली-NCR में कब से शुरू होंगी Summer Vacation

More From Author

Summer Vacation 2026

इंतज़ार खत्म! जानें दिल्ली-NCR में कब से शुरू होंगी Summer Vacation

Weather Forecast

Weather Forecast: लू से मिलेगी राहत, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट