JEE Main 2022 परीक्षा अप्रैल और मई महीने में होगी

शिक्षा मंत्रालय ने जेईई (मेन) के नए सत्र घोषित कर दिए हैं. इस साल जेईई (मेन) परीक्षा अप्रैल और मई महीने में आयोजित होने वाले दो सत्रों में ली जाएगी। इससे पहले बीते वर्ष जेईई मेन की परीक्षा चार बार आयोजित की गई थी. हालांकि अब छात्रों को इस बार जेईई परीक्षा में शामिल होने के लिए केवल दो ही अवसर प्राप्त होंगे।

मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवार 1 से 31 मार्च तक जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र भर सकते हैं. जेईई की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. इस दौरान छात्रों के मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस का प्रमाणीकरण ही किया जाएगा. उम्मीदवारों को शुल्क जमा करने से पहले, उन्हें अपने पंजीकृत ई-मेल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा।

आईआईटी में दाखिले के लिए ली जाने वाली यह प्रवेश परीक्षा दो हिस्सों में आयोजित की जाती है. जेईई का पहला चरण जेईई मेन है और दूसरे चरण में जेईई एडवांस टेस्ट होता है. आईआईटी के लिए आवेदन करने वाले बच्चे पहले मेन के लिए आवेदन देते हैं और इसमें सफल होने वाले आगे जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होते हैं।

यह भी पढे़ं-हिमाचल प्रदेश ऊना में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों में से केवल शीर्ष 2,20,000 ही एडवांस परीक्षा में बैठने की पात्रता रखते हैं. यह परीक्षा मुख्य परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद होगी. जेईई में शामिल होने के लिए किसी छात्र को कक्षा 12 बोर्ड में अच्छे अंक हासिल करना अनिवार्य होता है।

More From Author

Ukraine Russia Conflict: ओख्तिरका में मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला

उत्तराखंड पहुंचे यूक्रेन में फंसे चार छात्र