Kashi Vishwanath Temple: अगर नए साल पर आप काशी विश्वनाथ मंदिर आने की सोच रहे हैं तो ठहर जाइए। क्योंकि नए साल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। जिसके तहत बुधवार से मंदिर में स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है।
इसका मतलब साफ है कि 3 जनवरी 2026 तक VIP से लेकर स्पर्श दर्शन तक सब पर रोक लगा दी है। और यदि भीड़ कम होती है, तो फिर से किसी फैसले पर विचार किया जाएगा।
काशी विश्वनाथ मंदिर में हर साल शीतकालीन छुट्टियों और नववर्ष के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए पहुँचती है। बता दें बुधवार के दिन दो लाख से ज्यादा लोग दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे मंदिर में काफी भीड़ देखी गई। भीड़ न हो, इसीलिए अब भक्त केवल दूर से बैरिकेड के माध्यम से ही बाबा के दर्शन कर सकेंगे।
क्या रहेगा खुला?
प्रोटोकॉल और सुगम दर्शन जैसी अन्य सुविधाएं जारी रहेंगी। इसका मतलब यह है कि मंदिर में विशेष दर्शन की व्यवस्था या वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई गई है। भक्तों को सिर्फ झांकी दर्शन ही उपलब्ध होगा।
कड़ी सुरक्षा के इंतजाम
बढ़ती भीड़ और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने मंदिर के आसपास कड़े इंतजाम किए हैं, जिसमें लगेज चेकिंग मशीन, फुटफॉल काउंटिंग मशीन और चेकिंग पॉइंट जैसी सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। बता दें सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी बढ़ाई गई है।
नववर्ष पर भारी भीड़ की संभावना
हर साल की तरह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल भी बाबा के दर्शन करने लाखों लोग पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए चेकिंग पॉइंट्स और सुरक्षा कर्मियों को और अधिक तैनात किया जाएगा। साथ ही, मंदिर परिसर के भीतर और बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाएगा।
सहयोग की अपील
मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विश्व भूषण मिश्र ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करें। उनका कहना है कि इस कदम का उद्देश्य सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन प्रदान करना है।
Read more:- Railway Time Change: नए साल से रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत, समय में होगा बदलाव
Also Follow HNN24x7 on Youtube

