Vaibhav Suryavanshi

14 साल के क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति से मिला खास सम्मान!

Vaibhav Suryavanshi: ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ – यह लाइन आपने शायद सुनी होगी। अब अगर यह लाइन बचपन में सच हो जाए तो कितना अच्छा लगेगा! ऐसा ही कमाल 14 साल के बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने कर दिखाया है। उन्हें 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

वीर बाल दिवस पर विशेष सम्मान

बता दें कि वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया था, और इनमें से एक नाम था वैभव सूर्यवंशी का।

यह पुरस्कार किसे मिलता है?

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार उन बच्चों को मिलता है जिनकी उम्र 5 से 18 साल के बीच होती है और जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया हो। इस पुरस्कार में 1 लाख रुपये, 10 हजार रुपये का बुक वाउचर, मेडल और प्रमाणपत्र मिलता है। इसके अलावा, इन बच्चों को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का भी अवसर मिलता है।

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट सफर

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई और अंडर-19 एशिया कप में भी अच्छा प्रदर्शन किय। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था, लेकिन उन्होंने हार से सीखते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार शतक लगाया। वैभव ने लिस्ट-ए क्रिकेट में चौथा सबसे तेज शतक जड़ा, जो उनके क्रिकेट करियर की बड़ी उपलब्धि है।

वीर बाल दिवस का महत्व

वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन बच्चों को उनकी वीरता, खेल, कला, विज्ञान और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

Read more:- प्रधानमंत्री मोदी Veer Bal Diwas पर ‘भारत की बाल शक्ति’ पर बच्चों से करेंगे संवाद

More From Author

Kashi Vishwanath Temple

Kashi Vishwanath Temple में 3 जनवरी तक VIP से लेकर स्पर्श दर्शन पर रोक

PM Modi on Veer Bal Diwas

PM Modi ने Gen Z से जताई उम्मीद, कहा- आपके हुनर पर है पूरा भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *