Lok Sabha Election 2024: शेड्यूल में हुआ बदलाव, इस बार 22 जनवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची…

Lok Sabha Election 2024: शेड्यूल में हुआ बदलाव, इस बार 22 जनवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची…

देहरादून : संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 12 जनवरी तक किया जाएगा। 17 जनवरी तक मापदंडों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति ली जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पांच जनवरी के बजाए 22 जनवरी को होगा। चुनाव आयोग ने इसके शेड्यूल में बदलाव कर दिया है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने बताया कि सभी मामलों का निस्तारण करने के लिए अंतिम प्रकाशन से पहले ये सुनिश्चित किया जाएगा कि एक जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर वोटर अपडेशन संबंधी सभी दावे, आपत्तियों का निस्तारण हो जाए।

उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 12 जनवरी तक किया जाएगा। 17 जनवरी तक मापदंडों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति ली जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को किया जाएगा।

More From Author

तीन दिन तक मसूरी पहुंचने का आउटर रूट ही दिखाएंगे गूगल और मैपल, पढ़ें जरूरी जानकारी

लोकसभा चुनाव से पहले हरिद्वार में सक्रिय हरक, 5 लाख रुपये देकर यहां खुलवाएंगे कार्यालय