महाराष्ट्र : भीषण हादसा: बस में लगी आग , 25 लोगों की मौत

महाराष्ट्र : भीषण हादसा: बस में लगी आग , 25 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बुलढाणा से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 33 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 33 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार रात करीब दो बजे की है। बताया जा रहा है कि बस से आठ यात्री सुरक्षित बाहर निकला लिए गए हैं। जो लोग सुरक्षित बच गए उनमें ड्राइवर शामिल है। बताया जा रहा है टायर फटने के बाद बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई।

 

More From Author

हेड कांस्टेबल ने हल्द्वानी में तीन ठेले नहर में फेंके, मचा हड़कंप, एसएसपी नैनीताल ने की यह कार्रवाई

खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या