मामा-भांजी का रिश्ता  किया शर्मसार

मध्य प्रदेश के रीवा से रिश्तों को शर्मसार करने देने वाला मामला सामने आया है। भांजी ने रिश्ते में मामा लगने वाले पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रिश्ते में लगने वाला मामा उसके साथ रेप तब से कर रहा था, जब से वो नाबालिग थी। पहली बार 2017 में घर पर अकेली पाकर मामा ललन मिश्रा ने नाबालिग से रेप किया था।

इसी बीच आरोपी मामा ने भांजी के कुछ वीडियो भी बनाए थे, जिसे वायरल करने की धमकी देकर मामा दुष्कर्म करता रहा। मामा-भांजी का रिश्ता होने की वजह से कोई उस पर शक भी नहीं करता था। उसने कई बार मामा को समझाने की कोशिश की पर मामा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

यह भी पढे़ं- एय‍रलिफ्ट करने के प्रयास में सेफ्टी बेल्‍ट टूटने से डेढ़ हजार फीट नीचे गिरा पर्यटक

इससे तंग आकर भांजी ने अपने परिजनों को सारी बात बताई। तुरंत ही आरोपी मामा के खिलाफ विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज कराया गया। इस मामले पर विश्वविद्यालय थाना प्रभारी जय प्रकाश पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा।

तानिया चंचल

 

More From Author

पंजाब इंटेलिजेंस के दफ्तर पर रॉकेट लांचर से किया हमला

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण कल जाकर मिले नदारत