मनोहर पर्रिकर के बेटे ने शुरु किया बिना टिकट के प्रचार

गोवा विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर के टिकट को लेकर बात फंसती दिख रही है भाजपा की ओर से उनके टिकट को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है न ही उन्हें कोई भरोसा दिया गया है लेकिन इस बीच उत्पल पर्रिकर ने पणजी सीट से चुनाव प्रचार शुरु कर दिया है ऐसे में यदि अब उन्हें टिकट नहीं मिलता है तो फिर उत्पल पर्रिकर और भाजपा के बीच खींचतान की स्थिति देखने को मिल सकती है पणजी विधानसभा सीट से टिकट के लिए उत्पल पर्रिकर लॉबिंग करते दिख रहे हैं इसी सीट से उनके पिता मनोहर पर्रिकर दो दशक तक विधायक रह चुके हैं प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर की गोवा में बहुत लोकप्रियता रही है वह रक्षा मंत्री के तौर पर भी काफी चर्चित हुए थे।

पणजी सीट को लेकर गोवा के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस के एक बयान के बाद से ही चर्चा तेज हो गई हैं देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि यदि कोई मनोहर पर्रिकर या किसी और नेता का बेटा है तो सिर्फ इतने से वही भाजपा के टिकट का हकदार नहीं होता इस बीच 15 जनवरी को उत्पल पर्रिकर पणजी में डोर टू डोर कैंपेनिंग करते नजर आए यही नहीं मतदाताओं से वह कहते दिखे कि चुनाव में उन्हें ही वोट करें यही नहीं एक इंटरव्यू में उत्पल पर्रिकर ने यह भी कहा था कि जिस तरह की भ्रष्टाचार की राजनीति राज्य में हो रही है।

यह भी पढ़ें- कोरोना के संक्रमण को लेकर आज सीएम अरविंद करेंगे प्रेस वार्ता

केजरीवाल ने दिया पार्टी में शामिल होने का न्योता

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को पार्टी में शामिल होने का मौका दिया था अरविंद केजरीवा ने उत्पल को कहा कि मैं मनोहर पर्रिकर जी का सम्मान करता हूं यदि उनका बेटे आप में आना चाहे तो उनका स्वागत हैं।

आरती राणा

More From Author

आप यूपी में नहीं करेगी किसी से गठबंधन,

मायावती व ओवेसी के कारण त्रिकोणीय हो जाएगा मुकाबला