यूपी के स्थापना दिवस पर कई बड़े नेताओं ने दी बधाईयां

उत्तर प्रदेश का आज स्थापना दिवस है 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को यह नाम दिया गया था आज यूपी का तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल कर पर पहला स्थापना दिवस मनाया गया था इस अवसर पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम ने बधाई देते हुए कहा कि चौतरफा विकास कर रहा यूपी इसी तरह नई ऊंचाईयों को छूता रहे उन्होंने राज्य के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनां दी हैं। पीएम ने कहा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं त्याग परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी की जनता के विकास और कल्याण की कामना की है उन्होंने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में चल रही प्रदेश की योगी सरकार के अथक प्रयासों से प्रदेश ने अपने गौरव को पुन प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा 

सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश भारत हृदय प्रदेश भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि हम सभी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने हेतु संकल्पित हों।

आरती राणा

More From Author

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बीजेपी प्रत्याशी जुटे जनसंपर्क करने में

भाजपा प्रत्याशी उमेश काऊ ने किया रायपुर से नामांकन