Dominos, KFC, CROMA एवं मैकडॉनल्ड्स पर नगर निगम का छापा

देहरादून : Dominos, KFC, CROMA एवं मैकडॉनल्ड्स पर नगर निगम का छापा! इतना लगा जुर्माना

डोमिनोज, केएफसी, क्रोमा एवं मैकडॉनल्ड्स में नगर निगम की टीम ने मारा छापा, की गई जुर्माने की कार्यवाही

देहरादून : शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित डोमिनोज केएफसी क्रोमा एवं मैकडॉनल्ड्स में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित फ्रेंचाइजी द्वारा खुले में कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के अंतर्गत कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इस कारण से केएफसी डोमिनोज एवं क्रोमा पर ₹10000 का चालान किया गया। मैकडॉनल्ड्स को केवल कूड़ेदान को अपनी फ्रेंचाइजी के बाहर पृथक से लगाने हेतु निर्देशित किया गया तथा 1000 का जुर्माना की कार्रवाई की गई।

उपरोक्त कार्रवाई के समय यह भी संज्ञान में लिया गया की राजपुर रोड स्थित केएफसी एवं डोमिनोस के ग्राहकों द्वारा फ्रेंचाइजी के सामने ही पैकिंग मैटेरियल फेंका गया तथा फ्रेंचाइजी द्वारा किसी भी प्रकार का न डस्टबिन खुले में उपलब्ध नहीं था।

इस दौरान टीम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना एसआई मनीष दरियाल एसआई भूपेंद्र तथा सुपरवाइजर ओमप्रकाश शामिल थे।

More From Author

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ली विभागीय अधिकारियों के साथ कृषि विभाग के अन्तर्गत हार्टीकल्चर एवं एग्रीकल्चर की समीक्षा बैठक

बड़ी ख़बर : मुख्य आरक्षी (पुलिस दूरसंचार विभाग) का रिजल्ट जारी, यहां देखें…