नैनीताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद भ्रमण पर

नैनीताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद भ्रमण पर

नैनीताल :-प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 अक्टूबर (सोमवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं

जानकारी देते हुये प्रभारी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी गुरुनानक एकेडमी हेलीपैड नानकमत्ता, ऊ0सि0नगर से सोमवार को दोपहर 01:00 बजे प्रस्थान कर कैलाखान हैलीपैड, नैनीताल दोपहर 1:20 बजे पहुंचेंगे। तत्पश्चात धामी कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01:25 बजे बलरामपुर हाउस मल्लीताल नैनीताल पहुंचेंगे।

तत्पश्चात धामी कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 02:40 बजे राज्य अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) नैनीताल पहुंचेंगे।तत्पश्चात श्री धामी अपराह्न 04:00 बजे कुमाँऊ मण्डल में गतिमान विकास कार्यों एवं सड़कों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक लेंगे।

दूसरे दिन 24 अक्टूबर (मंगलवार) को 10:30 बजे कैलाखान हेलीपैड, नैनीताल से प्रस्थान कर जी०टी०सी० हैलीपैड, देहरादून के लिए रवाना होंगे।

More From Author

प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा देवी मन्दिर पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 101 कन्याओं का किया पूजन

क्या दून वासी वीकेंड्स पर Odd / even व्यवस्था के लिये हैं तैयार, दून पुलिस ने आम जन से मांगा सुझाव