Noida Expressway accident: ग्रेटर नोएडा में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के चलते 15 से 20 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 8 से 10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बता दें ये दुर्घटना दादरी थाना क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव के पास सुबह करीब 9 बजे हुई। बताया जा रहा है कि पहले एक ट्रक और कार की टक्कर हुई, इसके बाद पीछे से आ रहे कई वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चले गए। हादसे में एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
एक्सप्रेसवे पर लगा भारी जाम
हादसे के बाद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और टोल मैनेजमेंट टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया और यातायात जाम को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी अन्य वाहनों को रोकने और नियंत्रित करने में मदद की।
कोहरे के कारण कम हुई दृश्यता
पुलिस के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा था, जिससे दृश्यता बहुत कम हो गई थी। इसी कारण वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया और यह बहु-वाहन टक्कर हो गई।
स्पीड लिमिट कम की गई
घने कोहरे को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड लिमिट कम कर दी है, यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए 75 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किमी/घंटा की गयी.
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए 75 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 50 किमी/घंटा और वही नोएडा एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहनों के लिए 50 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 40 किमी/घंटा की गयी.
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोहरे में वाहन सावधानी से चलाएं, स्पीड लिमिट का पालन करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
Read more:- ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा, 15 से ज्यादा वाहन टकराए
Also Follow HNN24x7 on Youtube

