शिक्षक दिवस के मौके पर सीएम योगी करेंगे 75 शिक्षकों को सम्मानित, 5 पोर्टल भी करेंगे लांच

लखनऊ :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षक दिवस के अवसर पर 8 प्रधानाचार्यों और 75 बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। साथ ही इस अवसर पर सीएम योगी छात्रों के लिए हाईस्कूल व इंटर कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। वहीं शिक्षकों का सम्मान में सीएम योगी माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 5 पोर्टल भी लांच करने वाले हैं। इस दौरान सीएम की ओर से कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं एवं समर्थ कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों को स्टाइपेंड एवं एस्कॉर्ट अलाउंस का डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा। सीएम आज 5 पोर्टल पहुंच, प्रज्ञान, पंख, पहचान और परख का शुभारंभ करेंगे।

More From Author

उत्तराखंड भर्ती घोटाले मामले में प्रियंका गांधी के निशाने पर धामी सरकार, कहा युवाओं के भविष्य से बीजेपी कर रही खिलवाड़

हल्द्वानी में पति पहुंचा थाने, पत्नी से बचाने की लगाई गुहार