आज फिर कई इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड में बारिश कम होने का नाम नहीं ले रही है! आज फिर राज्य के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के जनपद स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ अकाशी बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग में सतर्क और सावधान रहने के लिए सलाह दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 जुलाई को प्रदेशभर के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की आशंका है। कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ बौछारें वाली बारिश हो सकती है।

जबकि मंगलवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 18 जुलाई को भी बारिश का येलो अलर्ट है।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया वृक्षारोपण 

जलाभिषेक करने गई दो लड़कियां नदी में बह गईं, दोनों की मौत