पीएम मोदी ने भी सीडीएस रावत व अन्य शूरवीरों को किया नमन

दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर आज संवेदनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा जो बुधवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर और 10 अन्य सैन्यकर्मियों के पार्थिव शरीर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर विमान से उतारे गए। वहां का दृश्य बेहद भावुक था। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर जान गंवाने वाले शूरवीरों को नमन किया और उनके शोक पर परिवार वालो को सांत्वना भी दिया।

यहा भी पढ़े-पीएम मोदी देंगे बिपिन रावत सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजल‍ि

वायुसेना का सी-130जे सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान सैन्य कर्मियों के पार्थिव शरीरों को लेकर शाम करीब 7.35 बजे पालम टेक्नीकल एयरपोर्ट पर उतरा। बेहद हृदयविदारक माहौल में दिवंगत सैन्य कर्मियों के स्वजन की उपस्थिति में 13 ताबूतों को एयरपोर्ट के हैंगर में रखा गया। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दिवंगत सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

   शिवानी चौधरी

More From Author

दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण की मार से प्रभावित

राष्ट्रपति कोविंद का आज देहरादून दौरा, कई रुट पर यातायात डायवर्ट