काशी विश्वनाथ धाम के कर्मचारियों को दिया पीएम मोदी ने तोहफा

पीएम मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र से बहुत लगाव है। हाल ही में पीएम मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन करने काशी पहुंचे थे अब उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए खुबसूरत तोहफा भेजा है। पीएम ने काशी विश्वनाथ धाम के कर्मचारियों के लिए 100 जोड़ी जूट के जूते तोहफे के रुप में भेजे हैं।

जानकारी के अनुसार पीएम को हाल ही में पता चला कि काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वाले ज्यादातर लोगों को नंगे पैर काम करना पड़ता है क्योंकि मंदिर परिसर में चमड़े या रबर से बने जूते पहनना मना है इनमें पुजारी, सेवा करने वाले लोग, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारी और मंदिर के अन्य कर्मचारी शामिल हैं।  पीएम मोदी को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने तुरंत 100 जोड़ी जूट के जूते खरीद और उन्हें काशी विश्वनाथ धाम भिजवाए ताकि धाम में ड्यूटी करने वालों को कड़ाके की ठंड में नंगे पांव न रहना पड़े।

यह भी पढें-झारखंड मुख्यमंत्री आवास में 21 कर्मचारी हुए कोरोना पॉजिटिव

पीएम मोदी ने बीते महीने काशी विश्वनाथ धाम प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया था। परियोजना का उद्घाटन करने से पहले अपने लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने परियोजना के निर्माण में लगे मजदूरों का फूलों से अभिनंदन किया था। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ काशी विश्वनाथ धाम कारिडोर के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ लंच भी किया था।

आरती राणा

More From Author

चुनाव से पहले गोवा को लगा झटका, बीजेपी के मंत्री ने दिया इस्तीफा

उत्तर भारत में अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी