राष्ट्रपति कोविंद करेंगे ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज (19 फरवरी से 22 फरवरी तक) से ओडिशा और आंध्र प्रदेश  के दौरे पर रहेंगे. शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन द्वारा यह जानकारी दी गई. इस दौरान 20 फरवरी को राष्ट्रपति, पुरी में गौड़ीय मठ और मिशन के संस्थापक श्रीमद भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद की 150वीं जयंती के तीन साल लंबे समारोह का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें- देहरादून में मार्च से शुरू होगा दो ट्रेनों का संचालन

वहीं 21 फरवरी को राष्ट्रपति विशाखापट्टनम में फ्लीट रिव्यू और फ्लाईपास्ट देखेंगे. गौरतलब है की राष्ट्रपति, सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के रूप में राष्ट्रपति अपने कार्यकाल में एक बार भारतीय नौसेना बेड़े की समीक्षा करते हैं जिसे फ्लीट रिव्यू भी कहा जाता है.

 

 

More From Author

डबल मर्डर से सनसनी, शादी के ट्रायंगल में पति-पत्नी की तवे से पीटकर हत्या

ऋषिकेश में आपसी संघर्ष में घायल दूसरे हाथी की भी गई जान