Rahul Gandhi Defamation Case – राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 5 अगस्त को सुनवाई होगी। दरअसल रिवीजनल कोर्ट की फाइल एमपी एमएलए कोर्ट में नहीं पहुंची है और जज के आज छुट्टी पर होने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी।
करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा दिया था।
बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था। जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और एडीजे 5th की कोर्ट द्वारा वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी। जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। बहरहाल अब एडीजे 5th की कोर्ट से ये फाइल एमपी एमएलए कोर्ट में नहीं पहुंची है और जज के अवकाश पर होने के चलते आगामी 5 अगस्त को सुनवाई की तिथि नियत की गई है।
क्या है पूरा मामला? (Case Explained)
राहुल गांधी के खिलाफ यह मानहानि का मामला उनके एक पुराने राजनीतिक बयान से जुड़ा है। न्यायालय में कई चरणों की सुनवाई हो चुकी है और अब अगली तारीख 5 अगस्त तय की गई है।
केस का टाइमलाइन
मामले में अब तक कई महत्वपूर्ण घटनाएं हो चुकी हैं।
| घटना | विवरण |
|---|---|
| मामला दर्ज | अमित शाह पर बयान के बाद |
| कोर्ट में पेशी | राहुल गांधी ने जमानत ली |
| बयान दर्ज | आरोपों को निराधार बताया |
| वॉयस मिलान | कोर्ट ने आवेदन खारिज किया |
| अगली सुनवाई | 5 अगस्त |
Rahul Gandhi Defamation Case: सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले से 18 जुलाई की सुनवाई का रास्ता साफ
Rahul Gandhi Dehradun Visit Today
FAQs
Q1. राहुल गांधी के मामले की अगली सुनवाई कब होगी?
अगली सुनवाई 5 अगस्त को निर्धारित की गई है।
Q2. इस बार सुनवाई क्यों नहीं हो सकी?
संबंधित फाइल एमपी-एमएलए कोर्ट में नहीं पहुंची और न्यायाधीश अवकाश पर थे।
Q3. यह मामला किस बयान से जुड़ा है?
यह मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक राजनीतिक बयान से संबंधित है।
Q4. क्या राहुल गांधी इस मामले में जमानत पर हैं?
हाँ, उपलब्ध जानकारी के अनुसार राहुल गांधी इस मामले में जमानत पर हैं।
Q5. वॉयस मिलान की मांग पर कोर्ट ने क्या फैसला दिया?
अदालत ने वॉयस मिलान संबंधी प्रार्थना पत्र को पहले ही खारिज कर दिया है।

