कृष्ण के रंगों में रंगी रामनगरी अयोध्या, रामनगरी में जन्माष्टमी को लेकर की गईं भव्य तैयारियां

देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। रामनगरी अयोध्या में भी जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रामनगरी अयोध्या में सभी मंदिरों को बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाया गया है। अयोध्या में भी सभी श्रीकृष्ण के रंगों में रंगें हुए नजर आ रहें हैं। मथुरा की ही तरह अयोध्या के राम मंदिर में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं। राम मंदिर को फूलों से सजाया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर कहा कि अयोध्या में बहुत भव्य और दिव्य रूप से भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मंदिर सजा दिया गया है और भोग की व्यवस्था भी कर दी गई है। भगवान कृष्ण को  पंजीरी और पंचामृत का भोग लगाया जाएगा।

More From Author

शर्मनाक! छोटी सी बात के लिए शिक्षक ने छात्र को जूते से मारमार कर किया अधमरा !!

बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.6 रही भूकंप की तीव्रता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *