रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी की हल्द्वानी सड़क हादसे में मौत

मूल रूप से ग्राम सिमटी (बागेश्वर) व हाल गिरिजा विहार कमलुवागांजा निवासी 61 वर्षीय अजब सिंह पुत्र चंदर सिंह एयरफोर्स से रिटायर्ड हुए थे। वह लंबे समय से हल्द्वानी में ही स्वजनों के साथ रहते थे। बीते शनिवार को वह घर से टेंपो में सवार होकर बाजार से सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवक व टेंपो में टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बना जोखिम आधारित आंतरिक लेखापरीक्षा वाला पहला राज्य

सूत्रों के अनुसार टेंपो में आगे बैठे अजब सिंह बाहर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने चंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। वहीं निधन के बाद से स्‍वजनों का रो रोकर बुरा हाल हुआ। मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने बताया कि बाइक सवार समेत दो अन्य लोगों को भी चोट आई है। उनका एक निजी अस्पताल में स्वजनों ने इलाज कराया।

शिवानी चौधरी

More From Author

चुनावी दृष्टि से भाजपा ने झोंकी ताकत, देवभूमि पहुचेंगे कई दिग्गज

नैनीताल का डीएसए खेल मैदान जल्द नजर आएगा नए रुप में