ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ सड़क हादसे

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी (कौडियाला) के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गंगा नदी के तट के समीप जा गिरी,जिसमें 5 लोगों की मौत मौके पर हुई बताई जा रही है  आज सुबह करीब 6:30 से 6:45 के बीच एक इग्निस कार नंम्बर 15 डीएल 1061, जो मेरठ से चमोली जा रही थी तोता घाटी कौड़ियाला के पास अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई से गिरती हुई गंगा के तट पर जा पहुंची।

कार में तीन महिला दो पुरुषों सहित कुल 5 व्यक्ति सवार थे,कु० पिंकी पुत्री त्रिलोक सिंह राणा उम्र 25 वर्ष,प्रताप सिंह पुत्र देव सिंह उम्र 42 वर्ष,भागीरथी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 37 वर्ष, विजय पुत्र प्रताप सिंह उम्र 14 वर्ष तथा मंजू पुत्री प्रताप सिंह उम्र 11 वर्ष निवासी ग्राम-बाण -थाना थराली के रहने वाले थे,सभी की दुर्घटना स्थल पर मौत हो गई है।

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार पिंकी की आगामी 12 तारीख को शादी थी खरीददारी कर वह मेरठ से अपने गांव वापस चमोली ग्राम बाण जा रहे थे। तोता घाटी कौडियाला के पास यह दुर्घटना घटी।

यह भी पढ़ें-एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म

पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र डोभाल ने बताया कि इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग, पुलिस चौकी बच्छेरी खाल तथा एसडीआरएफ की टीम देवप्रयाग थाना अध्यक्ष देवराज शर्मा के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची।  रेस्क्यू के कार्य में लग गई। बताया कि महिला का शव रेस्क्यू कर सड़क पर पहुंचा दिया गया है, जबकि चार अन्य के शवों राफ्ट के जरिए कौड़ियाला ले जाये जा रहे हैं, जहां से उन्हें सड़क तक पहुंचाया जाएगा।

More From Author

ग्रामीणों ने हरिद्वार जिलाधिकारी दिया ज्ञापन

CM पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *