रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में मुख्य अभियुक्त प्रिंस के रिश्तेदार को सहसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोकेशन:- विकास नगर
रिपोर्ट :—–महेश पंवार

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में मुख्य अभियुक्त प्रिंस के रिश्तेदार को सहसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद

अभियुक्त को विशेष कार्य के लिए गैंग द्वारा देहरादून भेजे जाने की पुलिस को मिली जानकारी, अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जारी

एंकर:– देहरादून रिलायंस शोरूम लूट कांड से संबंधित मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार के ममेरे भाई सुड्डू कुमार पुत्र शत्रुधन सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जमालपुर, पोस्ट अमनौर, थाना मडौड़ा, जिला सारन, बिहार को थाना सहसपुर पुलिस द्वारा कस्बा रामपुर पीठ स्थल सारना नदी किनारे से एक अवैध तमंचा .315 बोर व 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त को घटना में शामिल गैंग द्वारा विशेष कार्य के लिए देहरादून भेजे जाने की जानकारी मिली है, जिससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

More From Author

सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित, वीडियो और फ़ोटो जारी

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला रोजलिन कार्टर का 96 वर्ष की आयु में निधन