Sharda River Embankment : 6.61 करोड़ का तटबंध पहली बारिश में धंसा

Sharda River Embankment : 6.61 करोड़ का तटबंध पहली बारिश में धंसा

Sharda River Embankment – शारदा नदी पर 6 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से बनाया गया तटबंध पहली ही बारिश में लगा धसने, ग्रामीण भयभीत जनपद से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने करोड़ों रुपये की सरकारी परियोजनाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शारदा नदी के कटान से गांवों को बचाने के लिए 6 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से बनाया गया तटबंध पहली ही बारिश में जगह-जगह धंसने और टूटने लगा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया गुणवत्ता के आरोप लगाए हैं।


जनपद सीतापुर के तंबौर क्षेत्र में शारदा नदी के किनारे बसे बसंतापुर समेत आसपास के दर्जनों गांवों को कटान और बाढ़ से बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने करीब 6 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से जिओ ट्यूब, जिओ बैग और परक्यूपाइन के माध्यम से सुरक्षा तटबंध का निर्माण कराया। यह कार्य अप्रैल से जून के बीच पूरा किया गया। लेकिन पहली ही बारिश के बाद तटबंध की हकीकत सामने आ गई। कई स्थानों पर तटबंध धंस गया, गहरी दरारें पड़ गईं और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए।


ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ। उनका कहना है कि यदि शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा तो बसंतापुर सहित कई गांवों पर बाढ़ और कटान का गंभीर खतरा मंडरा सकता है ।कटान रोको संघर्ष मोर्चा’ के
पदाधिकारी विनीत तिवारी सहित कई ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग और संबंधित ठेकेदार पर लापरवाही तथा भ्रष्टाचारके आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Why Sharda River Embankment विवाद बना?

यह तटबंध बाढ़ और नदी कटान से गांवों की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। पहली ही बारिश में धंसाव और दरारें सामने आने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं और ग्रामीणों में डर का माहौल है।

Project Status Overview

तटबंध परियोजना से जुड़ी प्रमुख जानकारी एक नजर में।

बिंदुविवरण
स्थानतंबौर क्षेत्र, सीतापुर
नदीशारदा नदी
परियोजना लागत₹6.61 करोड़
उद्देश्यबाढ़ और कटान से सुरक्षा
निर्माण अवधिअप्रैल से जून
वर्तमान स्थितिधंसाव और दरारों की शिकायत

Sitapur Bulldozer Action: सीतापुर में 43 बीघा सरकारी नजूल भूमि पर चला बुलडोजर, 150 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त

पीएम मोदी आज सीतापुर में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित

FAQs

Q1. Sharda River Embankment कहां बनाया गया है?
यह तटबंध सीतापुर जिले के तंबौर क्षेत्र में शारदा नदी के किनारे बनाया गया है।

Q2. परियोजना की कुल लागत कितनी है?
तटबंध निर्माण पर लगभग 6 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

Q3. विवाद क्यों हुआ है?
पहली ही बारिश में तटबंध के कई हिस्सों में धंसाव और दरारें आने के बाद ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

Q4. ग्रामीणों ने क्या मांग की है?
ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और तटबंध की तत्काल मरम्मत की मांग की है।

Q5. क्या निर्माण में गड़बड़ी साबित हो गई है?
नहीं। फिलहाल ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं। किसी भी अनियमितता की पुष्टि संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक जांच के बाद ही होगी।

More From Author

Ghaziabad Train Derailment: साहिबाबाद के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

Ghaziabad Train Derailment: साहिबाबाद के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

Sitapur Loot Case: कमलापुर पुलिस ने लूटी गई वैगन-आर बरामद की, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार

Sitapur Loot Case: कमलापुर पुलिस ने लूटी गई वैगन-आर बरामद की