shilpa shetty

Shilpa Shetty ने किए बांकेबिहारी जी के दर्शन, पदयात्रा में भी हुईं शामिल

Shilpa Shetty: मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को श्रद्धा और सितारों की चमक का अनोखा संगम देखने को मिला। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अचानक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं, जहां उनके आगमन से मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। बिना किसी पूर्व सूचना के शिल्पा सुबह ही वृंदावन पहुंचीं और भक्ति में डूबी नजर आईं।

मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें पटुका और प्रसादी भेंटकर स्वागत किया। अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसकों की भीड़ मंदिर में उमड़ आई। दर्शन के बाद शिल्पा ने कहा, ‘यह बांकेबिहारी जी की कृपा है कि आज दर्शन का सौभाग्य मिला। जब भी प्रभु बुलाते हैं, हम यहां चले आते हैं।’ इससे पहले वे तीन वर्ष पूर्व भी मंदिर में दर्शन कर चुकी हैं। करीब 20 मिनट तक वे गर्भगृह की देहरी पर खड़ी रहीं और ‘राधे-राधे’ का जयकारा लगाते हुए भक्तिभाव में लीन रहीं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री

शुक्रवार रात बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा निकाली गई पदयात्रा में भी शिल्पा शेट्टी शामिल हुईं। यह पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन तक हिन्दू सनातन एकता के संदेश के साथ निकाली जा रही है। इसमें बॉलीवुड सितारों, क्रिकेटरों और नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

शिल्पा शेट्टी, राजपाल यादव सहित कई सेलिब्रिटी पदयात्रा के प्रारंभ से पहले मंच पर पहुंचे और संतों के सामने बैठकर प्रवचन सुना। इसके बाद पदयात्रा शुरू हुई तो वे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पं. देवकी नंदन ठाकुर सहित अन्य संतों के साथ कई किलोमीटर तक पैदल चलीं। पदयात्रा की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

शनिवार को पदयात्रा में शामिल होंगे कई दिग्गज कलाकार

पदयात्रा के नौवें दिन शनिवार को फिल्म जगत के कई बड़े कलाकार इसमें शामिल होंगे। शिल्पा शेट्टी शुक्रवार को ही वृंदावन पहुंच चुकी थीं। जानकारी के अनुसार शनिवार को भाजपा सांसद अरुण गोविल, फिल्म अभिनेता अनुपम खेर सहित कई अन्य कलाकार इस पदयात्रा में पहुंचेंगे।

Read more:-RajKummar Rao and Patralekhaa के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने नन्ही परी को दिया जन्म

More From Author

PM Modi नर्मदा जिले में 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

UTTARAKHAND : प्रदेशभर में शुरू हुई मॉक ड्रिल, पहाड़ से लेकर मैदान तक जुटे एसडीआरएफ के जवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *