sonu nigam

Sonu Nigam को हुई नसों की गंभीर बीमारी,गर्दन पर पट्टी बांधकर पहुंचे स्टेज

Sonu Nigam: मशहूर और सुरीली आवाज के धनी सिंगर सोनू निगम इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी सेहत की चौंकाने वाली जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह नसों की एक गंभीर और दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें असहनीय दर्द का सामना करना पड़ रहा है। गर्दन के पास पट्टी लगाए हुए सोनू ने बताया कि उनकी नसें दब गई हैं (पिंच्ड नर्व), जिसका इलाज पिछले कई हफ्तों से चल रहा है।

दर्द में भी नहीं रोका काम

इस गंभीर बीमारी के बावजूद सोनू निगम ने अपने काम से ब्रेक नहीं लिया है। मुंबई में अपने तय कॉन्सर्ट के लिए वह स्टेज पर उतरे। उन्होंने बताया कि वह करीब 1 महीने 10 दिन के बाद परफॉर्म कर रहे हैं। सोनू ने कहा, ‘मेरी गर्दन की नसें दब गई हैं और मैं पिछले एक हफ्ते से काफी भुगत रहा हूं। मेरे कई MRI और CT स्कैन हुए हैं। मैं बहुत दर्द में था और फिलहाल हैवी पेनकिलर्स और दवाइयों पर हूँ’

दवाइयों का गले पर हुआ असर

सोनू निगम ने वीडियो में अपनी गर्दन की तरफ इशारा करते हुए बताया कि मांसपेशियों को आराम देने के लिए वो जो दवाएं (मसल-रिलैक्सेंट) ले रहे हैं, उनका सीधा असर उनके गले और आवाज पर भी पड़ा है। इसके चलते उनका गला काफी भारी हो गया है। सिंगर ने भावुक होते हुए कहा कि लाइव परफॉर्मेंस से पहले आज उनका कॉन्फिडेंस थोड़ा लो है, लेकिन वो फैंस से किया अपना वादा पूरा करेंगे। उन्होंने भगवान से मंच पर शक्ति देने की प्रार्थना की। सोनू के इस जज्बे को देखकर कमेंट सेक्शन में फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं।

19 की उम्र में मिला था पहला ब्रेक

मात्र 19 साल की उम्र में गुलशन कुमार ने सोनू निगम को पहला ब्रेक दिया था, जिसके बाद उन्होंने 1995 में ‘सा रे गा मा’ होस्ट किया। हिंदी फिल्मों में ‘ओ आसमान वाले’ गाने से डेब्यू करने वाले सोनू अब तक अलग-अलग भाषाओं में 5000 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। फिल्म ‘कल हो ना हो’ के टाइटल ट्रैक के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Read more:- टीवी एक्ट्रेस Sanchita Ugale का निधन, 22 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

More From Author

Mumbai News

Mumbai News: अखबार में खाना बेचने वालों पर जुर्माना, FDA की बड़ी कार्रवाई