Thamma Box Office Collections : दिवाली से पहले बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज़ हुई हैं, जिनमें एक नाम है ‘थामा’ का। यह एक हॉरर फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत तेज नहीं थी, यानी पहले से ज्यादा लोगों ने टिकट नहीं खरीदे थे। लेकिन जब फिल्म रिलीज़ हुई, तो पहले ही दिन इसका कलेक्शन बहुत जबरदस्त रहा। फिल्म ने पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये की कमाई की। यह जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ‘मैडॉक फिल्म्स’ ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
उम्मीद से ज्यादा कमाई, थिएटरों में उमड़ी भीड़
शुरुआत में माना जा रहा था कि फिल्म पहले दिन 15 से 18 करोड़ रुपये की कमाई करेगी, क्योंकि नेशनल थिएटर चेन्स (जैसे PVR, INOX) में करीब 80,000 टिकट ही एडवांस में बुक हुए थे। लेकिन असली सरप्राइज़ तब मिला जब लोगों ने स्पॉट बुकिंग यानी थिएटर में जाकर टिकट खरीदे। दोपहर के बाद से ही फिल्म देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ने लगी।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, और मेकर्स के ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक ये कलेक्शन 25.11 करोड़ रुपये है। ये उम्मीद से कहीं ज्यादा है।
आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
अब तक आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म थी ‘ड्रीम गर्ल 2’, जिसने पहले दिन 10.69 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन अब ‘थामा’ ने लगभग दोगुनी कमाई करके आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।
Read more:- दिवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिखाया अपनी बेटी दुआ का चेहरा

